Sweet Love Story || Love Conversation Between Girl and Boy

Sweet Love Conversation Between Girl and Boy 

Guys, This is a beautiful Story, नोकझोक Or Love Conversation Between Girl and Boy. They loves each other and they are also married couple. (Hope You all like this beautiful Story 🥰 By Akshit Purohit)





' जाओ नहा आओ

मैं नहा आई

फिर मैं नाश्ता लगाती हूँ फटाफट 

" अक्षित "

" अक्षित "

अरे बाबा मोबाइल के बाहर भी दुनिया है ...'


हाँ मानसी !

कुछ कहा तुमने 


मैंने कहा मोबाइल के बाहर भी दुनिया है

तुम शायर लोग प्रशसंकों को ही सारा वक़्त दो बस 🤨


हाहा !

मेरी दुनिया तो बालों में टॉवल लपेटे मुझपे गुस्सा कर रही है 

और रही बात प्रशंसकों की तो 

वो मेरी नहीं उस लड़की की तारीफ़ करते हैं

जो मेरे लफ़्ज़ों में घुली हुई है 😉😉


हो गए तुम फिर शुरू 

तुम शायरों को तो बस बहाना चाहिए होता है 

शुरू होने का 🙆‍♀️


अरे ! 

सच्ची , वो लड़की है ही ऐसी 

अगर तुम्हारे आगे उसकी तारीफ़ करूँ तो यक़ीनन तुम भी उसकी दीवानी हो जाओगी 🤭


हाँ हाँ

ज़्यादा दाँत दिखाने की ज़रूरत नहीं

जाओ नहा के आओ 

नहीं तो वो लड़की भी भूखी रहेगी 

और तुम भी 🤭


ओह्ह बेटा जी 

ये बात

तो आज उपवास हो ही जाए फिर 🤭


अरे 

जाओ ना 

जल्दी नहा के आओ

भूख लग रही है 

पेट में चूहे दौड़ रहे 😩


चूहे ! 

पर तुम्हारे रोम रोम में तो मैं हूँ

तो फिर चूहे कहाँ से आए 


हो गया तुम्हारा 

अब जाओ ना बाबा पिलीज़


अच्छा बाबा जाता हूँ

पहले ज़रा इधर बैठो

और ये ज़ुल्फ़ों को आज़ाद करो

कितनी बार कहा है इस तौलिए को

मेरा रक़ीब मत बनाया करो

और इससे पहले अब तुम पूछो कि रक़ीब क्या होता है

तो बता दूँ रक़ीब माने इश्क़ में प्रतिद्वंदी


वाह

कभी कभी लगता है

अगर तुम हमेशा से ही मेरे साथ होते

तो ये दुनिया इतनी अलसुलझी ना लगती 

और हाँ अब शर्माते हुए इमोजी वाला बंदर बनने की कोई ज़रूरत नहीं 🤭


ना ना

तुम्हारे आगे बैठ के अपनी आँखें ढक लूँ

ये मुमकिन नहीं मेरे लिए

हाँ तुम चाहो तो बन सकती हो इमोजी वाली बांदरी 😉


ओह्ह हो हो 

मैं अपनी आँखें ढक लूँ

ताकि तुम अपनी मनमानी कर सको 

ज़्यादा तेज़ नहीं बन रहे तुम 🤭


नहीं तो

बिल्कुल नहीं 🤭


अच्छा अब ये बताओ क्या याद आया तुम्हें


अरे हाँ

तुम ख़्वाह-मख़ाह उलझा देती हो मुझको ख़ुद में

देखो कितनी ज़रूरी बात भूल गया मैं


मैं उलझा देती हूँ

या तुम्हें ख़ुद रास आता है ये सब 


अब तुम सब जानती ही तो मैं बात क्या बनाऊँ 🤭

ख़ैर

तुम्हें याद है शादी से पहले हम एक गेम खेला करते थे

" Guess The Song "

जिसमें ...


जिसमें गाने की शुरू की tune से गाने को पहचानना होता था , याद है मुझे 

ये गेम कैसे भूल सकती हूँ 

आख़िर इसमें अक्सर मैं ही जीता करती थी 🤩


हाँ 

जीतता तो मैं भी था

बस मेरी ट्रॉफी अलग हुआ करती थी 😉


अच्छा जी  🤭


हाँ जी 😉


तो आज अचानक कैसे याद आई तुमको

फिर से हारने का इरादा है क्या 😉


इरादे जानने हो तो ज़रा और क़रीब आओ

मुझे बतलाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी  🤭


ऐसा 

लेकिन अगर मैं ज़्यादा क़रीब आई

तो तुम्हें मेरे इरादों से कौन बचायेगा 🤭


आय हाय

नहले पे दहला 😉


नाह

मुहब्बत पे मुहब्बत 🤭


हाहाहा 

आज तो शायरी के आगे शायर ही धुँधला पड़ रहा है ☺️


धुँधला पड़ने का तो पता नहीं पर आज शायरी शायर को मुहब्बत का एकाधिकार तो बिल्कुल नहीं देगी 🤭


ऐसा है तो फिर मैं अपने अधिकार को थोड़ी देर परे रख के अपना हक़ पाना चाहूँगा 😉


हट बदमाश 🙈

तुम बदमाशी पर नहीं अपनी बात पर ध्यान दो 

बताओ गेम में ऐसा क्या याद आया तुम्हें


अरे हाँ !

मैं सोच रहा था क्यों ना एक गेम हो जाए


अभी ! 😬


हाँ अभी 


नहीं , पहले नहा आओ 

नाश्ता कर लें

फिर तसल्ली से हार लेना तुम 🤭


तुम्हें लगता मैं तुम्हारी ये बात मानने वाला हूँ

इतना भोला हूँ मैं ? 🤭


भोले तो तुम हो

पर चालाक बनने की कोशिश में सुपर इंटेलिजेंट मानसी से हार जाते हो 🤭


सुपर इंटेलीजेंट और तुम

अगर तुम सिर्फ़ इंटेलीजेंट भी होती तो मुझे नहीं चुनती 🤭


हाहाहा

कोशिश अच्छी है ख़ुद की तारीफ़ करवाने की बुद्धू राम 🤭

चलो तुम्हें आज फिर हरा ही दिया जाए 


हाँ हाँ

देखते हैं इस बार कौन हारता है 


चलो फिर 


नियम वही है 

मैं अपने फ़ोन में एक गाने की शुरुआती धुन बजाऊँगा फिर तुम अपने फ़ोन में 

3 राउंड का गेम

जिसने ज़्यादा guess किया वो जीता


ठीक है 

Done


चलो पहले मैं बजाता हूँ

ये लो ध्यान से सुनो

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


हाहाहा

इतना आसान 

"आपकी नज़रों ने समझा, प्यार के क़ाबिल मुझे

दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे "


Not Bad

चलो अब तुम्हारी बारी


हाँ

पर तुम guess नहीं कर पाओगे

लो सुनो

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


उम्मम्म 

" हमें और जीने की , चाहत ना होती

अगर तुम ना होते, अगर तुम ना होते"


हाहाहा हाहाहा

ग़लत ! ग़लत

गाना है -

" हमें तुमसे प्यार कितना ये हम नहीं जानते

मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना "


अरे यार !

चलो तुम जीती पहला राउंड


तुम जीती नहीं

मानसी - एक , अक्षित - ज़ीरो

बच्चू 🤭


हाँ हाँ

अब ये सुनो और बताओ

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


उम्मम्म

हाँ याद आया

" उनसे मिली नज़र के मेरे होंश उड़ गए

ऐसा हुआ असर, ऐसा हुआ असर

ऐसा हुआ असर के मेरे होंश उड़ गए "


बस बस 

लता दीदी बस !


हाहाहा 

तुम नहीं जीत सकते 

अब तुम्हारी बारी, सुनो 

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


ये तो पक्का यही है

" हमें और जीने की , चाहत ना होती

अगर तुम ना होते, अगर तुम ना होते "


अरे अरे अरे !

फिर गलत 😂😂😂

इतना गलत कैसे ?

गाना है -

" पल पल दिल के पास , तुम रहती हो

जीवन मीठी प्यास , ये कहती हो "


अरे यार 😬😬

तुम कोई चीटिंग तो नहीं कर रही 


आह हा हा बच्चू

हार रहे तो बहाने 🤭

चलो आख़िरी राउंड शुरू करो

अंडा प्रसाद  🤭


बहुत हँसी आ रही है

ये वाला तो मैं ही जीतूँगा 

लो सुनो

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


हाहाहा 

मानसी - तीन  कर दो अंडा प्रसाद 🤭

" एक प्यार का नग्मा है, मौजों की रवानी है

ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है "


हुँहहह 


अरे अरे 😂😂😂


चलो तुम्हारी बारी 

अंडा मत लाना पिलीज़ 😂😂

लो सुनो 

¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶


हाहाहा 

अब तो मैं यक़ीन के साथ गा सकता हूँ

" हमें और जीने की , चाहत ना होती

अगर तुम ना होते, अगर तुम ना होते "



बच गए बच्चू अंडा लाने से 

पर जीती तो मैं ही 

अब ऐसे क्या देख रहे हो 🤭


कुछ नहीं

बस सोच रहा हूँ तुमने आख़िरी राउंड में चीटिंग क्यों की


चीटिंग !


हाँ चीटिंग

तुमने जानबूझकर वही गाना लगाया जो मैं दोहरा रहा था 


हाँ

क्यों नहीं लगा सकती 


लगा सकती हो , पर ....


पर वर क्या ...

अब अगर तुम गेम के नाम पर बार बार अपने एहसासों का ज़िक्र कर सकते हो 

जो दिल में है वो बयाँ कर सकते हो तो मैं भी इतना तो कर ही सकती हूँ 


मैं ?

नहीं तो 


आँ बच्चू

अब ज़्यादा सयाने मत बनो

सब पता है मुझे

शादी से पहले भी और अब भी 

गेम के नाम पर तुम बस यही एक गाना दोहरा कर 

मुझसे तो गाने गवा लेते हो और ख़ुद दिल की कहते रहते हो


ओह्ह तो पता चल गया तुम्हें 


नाह

एक तुम ही समझदार हो पतिदेव 

तुम अगर दिल की कह सकते हो 

तो मैं क्या तुम्हारे दिल की मदद नहीं कर सकती कहने में 

मैंने भी हमेशा वही गाने तुमको guess करने को दिए जो तुम्हें देख मेरे दिल में आते हैं

अब तुम्हारी तरह मैं भी एक गाना गा के गेम हारूँ

तो तुम आगे से ये गेम खेलना ही छोड़ दोगे

फिर ना मैं जीत कर तम्हें जीत पाऊँगी

और ना तुम हार कर मुझे जीत पाओगे

ट्रॉफी दोनों की ही same है बच्चू 🤭


मान गए सुपर इंटेलीजेंट मानसी

मानसी - तीन , अक्षित - एक


नाह

मानसी अक्षित - एक 🤭


I Love You ☺️😘


I love you too, three, four  & more & more & more ☺️😘


अब जाओ और नहा कर आओ चलो

वरना आज सच में तुम और वो लड़की दोनों भूखे ही रहोगे 


हाँ मानसी जी हाँ 

जाता हूँ

ज़रा उठाओ मुझे और धकेलो

ऐसे तो मैं जाने से रहा


ओह्ह ! उठो चलो जाओ

पागल कहीं के ☺️


पागल कहीं का नहीं

पागल तुम्हारा 🤭


हाँ हाँ

M से Mansi

M से मानसी के Mental 

जाओ अब

भागो .......... 🤭


----- ---- ---- ----- ----- ----- -----

Author ✍️ Akshit Purohit












Post a Comment

Previous Post Next Post

Follow us

Responsive Ad